विश्व जल दिवस पर जल बचाओं का दिया संदेश चलाया श्रमदान अभियान

विश्व जल दिवस पर जल बचाओं का दिया संदेश चलाया श्रमदान अभियान

विश्व जल दिवस पर जल बचाओं का दिया संदेश चलाया श्रमदान अभियान


दौसा/विश्व जल दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर देवेंन्द्र कुमार व एसपी रंजीता शर्मा के नेतृत्व में पिंजरापोल गौशाला व चाणक्य छात्रावास स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई कर जल बचाने का संदेश दिया और श्रमदान अभियान चलाया। जहां गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा के होमगार्ड के जवानों व स्वीप टीम के सदस्यों ने महेश आचार्य के निर्देशन में श्रमदान किया।  विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर ने लोगों को जल को व्यर्थ नही बहाने के लिए प्रेरित किया। और श्रमदान करने वाले होमगार्ड जवानों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। जिला समन्वयक महेश आचार्य ने गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में होमगार्ड के जवानों को जल को व्यर्थ नही बहाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने होमगार्ड कार्यलय में होमगार्ड के जवानों को मतदान करने और मतदान करवाने को लेकर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने जवानों से कहा कि पानी की किल्लत को पानी का संरक्षण कर दूर किया जा सकता हैं। पहले स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें। विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा पानी की किल्लत को पानी का संरक्षण कर दूर किया जा सकता हैं। इसके लिए लोगों को पहले स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।पानी के महत्व से लोगों को अवगत कराने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। श्रमदान अभियान में जिला कलक्टर ने भी श्रमदान किया। चाणक्य छात्रावास में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने एसपी रंजीता शर्मा को  माल्यार्पण कर भगवान परशुराम का चित्र प्रदान किया। इस अवसर पर गृह रक्षा विभाग दौसा के डिप्टी कमांडेंट अमन रस्तोगी,पीसी रोशन लाल,छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश गुढलिया सहित श्रमदान करने वाले होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।