अमृतपुरा में पड़ोसियों के अधिकार मुहिम के तैहत भव्य आयोजन

अमृतपुरा में पड़ोसियों के अधिकार मुहिम के तैहत भव्य आयोजन

अमृतपुरा में पड़ोसियों के अधिकार मुहिम के तैहत भव्य आयोजन 
 
रिपोर्ट मुमताज अली ।     
ब्यावर । ग्राम अमृतपुरा ज़िला -ब्यावर में पड़ोसियों के अधिकार मुहिम के तैहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डाक्टर कासिम रसूल फलाही साहब थे व अध्यक्षता मुमताज़ अली सहसचिव जमाअते इस्लामी हिन्द, ज़िला -अजमेर, ब्यावर व राजसमन्द की। डाक्टर कासिम रसूल फलाही ने आदर्श पड़ोस - आदर्श समाज के नारे के साथ ही कहा कि जमाअत को इस मुहिम को चलाने की जरूरत  क्यों पड़ी आप और हम सभी जानते हैं कि दूसरों की छोड़िए आज भाई से भाई लड़ रहा है । तो ऐसे हालात में इस मुहिम की हैमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर  पड़ोसी से पड़ोसी परेशान या दुखी होगा तो लड़ाई- झगड़े, नफरतें व दुश्मनी बढ़ेगी और फिर आपस में दूरियां बढ़ेगी । इसलिए पड़ोसियों के किया अधिकार हैं याद दिलाना जरूरी है।

डाक्टर कासिम रसूल फलाही ने कहा कि अच्छे पड़ोसी की पहचान यह है कि वह पड़ोसियों की मदद जात-पात को भूलकर करता है, पड़ोसियों की मुसीबत या परेशानी आने पर रक्षा करता है, पड़ोसियों की तकलीफों पर सब्र करता है व अपने पड़ोसियों की भलाई की चिंता करता है। हर हाल में अपने पड़ोसियों ख्याल रखता। अगर हम एक दूसरे समाज के सभी लोग अपने पड़ोसियों का ख्याल रखेंगे तो पड़ोस व समाज में सुख शांति रहेगी और हम सब आपस में प्यार, मोहब्बत से रह पायेंगे। मुमताज़ अली सहसचिव जमाअते इस्लामी हिन्द, ज़िला -अजमेर,ब्यावर व राजसमन्द ने कहा कि इस के लिए हमारे कार्यकर्ता अलग-अलग सम्पर्क करके, सभाएं करके , स्कूल लेक्चरर्स, मुहिम फोल्डर व किताबचों के जरिए इस पैगाम को जन -जन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने मुहिम के काम की बहुत सराहना की इस मौके पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। मौलाना सुलेमान की दुआ से प्रोग्राम खत्म हुआ।