अधिकमास नगर परिक्रमा के पोस्टर का विमोचन

अधिकमास नगर परिक्रमा के पोस्टर का विमोचन

अधिकमास नगर परिक्रमा के पोस्टर का विमोचन, पदयात्री बनेंगे मंत्री कुमावत 

पाली। अधिक मास नगर परिक्रमा 8 से 10 जून को आयोजित होगी। इसके पोस्टर का विमोचन सराफा बाजार मे केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, संत सूरजनदास महाराज, पंडित दुर्गाशंकर, एवं जगदीशनंद महाराज के सानिध्य में किया गया।  प्रवक्ता राकेश लिंबा और कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास ने बताया कि  संघ के सरक्षक पंडित शम्भूलाल शर्मा के दिशा निर्देश से अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह, सचिव कैलाश टवानी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल सोनी  के नेतृत्व में आज अधिकमास नगर परिक्रमा के पोस्टर का विमोचन किया गया। सचिव कैलाश टवानी ने  विमोचन से पूर्व केबीनेट मंत्री कुमावत एवं अतिथियों  का स्वागत किया। परिक्रमा को लेकर केबिनेट मंत्री कुमावत भी उत्साहित नजर आए, उन्होंने कहा कि  8 जून की परिक्रमा मे मै खुद मौजूद रहकर पदयात्री बनूंगा। उन्होंने कहा की आयोजन भव्य होना चाहिए इस पदयात्रा में मेरी सहायता की जरूरत पड़े तो मुझे अवश्य बताना मै खुद ध्यान रख कर जितना हो सके संघ की सेवा करना अपना सौभाग्य समझूँगा।