रावणा राजपूत समाज ने शीतल पेयजल से आमजन को दिलाई राहत 

रावणा राजपूत समाज ने शीतल पेयजल से आमजन को दिलाई राहत 

रावणा राजपूत समाज ने शीतल पेयजल से आमजन को दिलाई राहत 

पाली /शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रावणा राजपूत समाज ने थामी सेवा की कमान पांच स्थानों पर शुरु की शीतल जल की प्याऊ शहर में सूर्य देव के रौद्र रूप और आसमान से बरसती आग ने जन जीवन को बेहाल कर दिया पारा लगातार चढ़ने के साथ राहगीरों को और मजदूरों के लिए सड़को पर निकलना दूभर हो गया भीषण गर्मी की इस विकट परीस्थिति को देखते हुए रावणा राजपूत समाज ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लगातार तीसरे साल भी निःशुल्क शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया समाज की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यवस्तम चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने वाले लोगों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि लू व तपती धूप मे आम जनता को गर्मी से राहत मिल सके इस पुनित कार्य सेवा का संचालन पिछले तीन साल से समाज के शहर अध्यक्ष उगमसिंह चौहान के सानिध्य मे कुशलता पूर्वक किया जा रहा है समाज की इस सेवा भावना की सबसे बड़ी विशेषता इसका आर्थिक ढांचा है समाज मे सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से प्राप्त गुप्त सहयोग और समाज बंधुओं की स्वेच्छा से दी गई राशि शीतल जल केम्परो की नियमित व्यवस्था की जा रही है इस अभियान मे समाज के युवा मातृ शक्ति और प्रभुजन एकजुट होकर अपना योगदान दे रहे है जो सामुदायिक सहभागिता की एक अनूठी मिसाल पेश करता है प्रशासनिक ओर जन उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए समाज ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया जहां लोगों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है वर्तमान में महाराणा प्रताप चौराहा मिलगेट इंडस्ट्रियल एरिया कचहरी परिसर के पास शीतल जल के कैम्पर लगाए गए है इन स्थानों पर सुबह से ही शीतल जल की व्यवस्था की जाती है जिससे आम नागरिकों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सके इस शीतल जल सेवा को सफल बनाने में चामुंडा सेना के 4 राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी चामुंडा सेना के जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी सक्रिय भूमिका निभा रहे है शहर प्रवक्ता विक्रमसिंह गोयल सचिव मनोहरसिंह गौड़ शहर महामंत्री बहादुरसिंह राठौड़ के कुशल प्रबंधन से व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है इस कार्य सेवा में समाज सेवी महेंद्रसिंह चौहान विक्रमसिंह भाटी जितेन्द्रसिंह खिंवाड़ा कालूसिंह खोखर गणपतसिंह दहिया भी समर्पित होकर अपनी सेवा दे रहे है रावणा राजपूत समाज द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही इस शीतल जल सेवा की सर्व समाज द्वारा प्रशंसा की जा रही है जो इस भीषण गर्मी में प्यासो के लिए वरदान से कम नही है इस शीतल जल सेवा में कालूसिंह राठौड़ सहित समाज बंधु शीतल जल सेवा में जुटे हुए है