होमगार्ड के 29 जवानों के परिवारों से होनहार 36 छात्र-छात्राओं को 5 लाख 82 हजार रूपए की छात्रवृत्ति वितरण की

होमगार्ड के 29 जवानों के परिवारों से होनहार 36 छात्र छात्राओं को 5 लाख 82 हजार रूपए की छात्रवृति वितरण की
दौसा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा के 29 होमगार्ड जवानों के परिवारों से होनहार 36 छात्र छात्राओं को 16 हजार से 36 हजार तक छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छात्र छात्राओं को कार्यालय में बुलाकर कल्याण कोष से 5 लाख 82 हजार 500 सौ रुपए की छात्रवृत्ति दी गई है। इसी कड़स में सत्र 2023-24 में विद्यार्थी रवि, नीरज, गुंजन, खुशबू, सोनाक्षी, रोहित, राहुल, मनीष, खुशबू, गुंजन, दिलराज, अयान, आदिल, मोहित, मनीषा, गूंजन, भूपेंद्र, प्रांजल, मुस्कान, अंजली, खुशी, धनराज, पायल, गजानंद, प्रियंका, हिमांशु, मनीष, खुशबू, सचिन, कोमल, भूपेंद्र, खुशहाली,अनुज, प्रियंका, शिवानी, भानुराज को कुल 5 लाख 82 हजार 500 सौ रुपए की छात्रवृत्ति का किया गया। होमगार्ड जवानों के बच्चों बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 6 हजार से 22 हजार 500 रूपए तक की छात्रवृत्ति कक्षा 9 से कॉलेज शिक्षा तक के विद्यार्थियों को दी जाती है। छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण रोशन लाल प्लाटून कमांडर, आरक्षी सुश्री नीलम, मंत्रालयिक कार्मिक सुरेश द्वारा किया गया। छात्रवृत्ति वितरण के दौरान जिला डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रूस्तगी भी मौजूद रहे।