पाली में 100 बालिकाओं को साइकिल वितरण 19 मार्च को
पाली में 100 बालिकाओं को साइकिल वितरण 19 मार्च को
STEM शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। इनडीड फाउंडेशन (IN-DEED Foundation) द्वारा पाली जिले में “STEM for Girls” पहल के अंतर्गत 19 मार्च को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिल एरिया पाली में 100 बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विज्ञान विषयों में शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा नज़दीकी विज्ञान संकाय के विकल्प वाले विद्यालय परिसर तक पहुँचने में सुविधा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में अध्ययनरत 100 मेधावी एवं जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की जाएंगी।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा अतिथियों द्वारा छात्राओं से संवाद कर उन्हें विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।