7 आरोपी दस्तयाब एक कार व माटरसाइ‌कल जब्त ।

7 आरोपी दस्तयाब एक कार व माटरसाइ‌कल जब्त ।
7 आरोपी दस्तयाब एक कार व माटरसाइ‌कल जब्त ।

7 आरोपी दस्तयाब एक कार व माटरसाइ‌कल जब्त ।

जोधपुर / पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित सात आरोपियों को दस्तयाब कर एक कार व माटरसाइ‌कल जब्त की हैँ.ए.एन.टी.एफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि ए.एन.टी.एफ की अलग अलग चौकियों द्वारा एक ही दिन में एक तरफ गुजरात राज्य के कुल पचास हजार रूपये के वांछित इनामी अपराधी जगदीश को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना व राजुराम को जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र से व सी.बी.एन का आरोपी श्रीराम को पाली जिले से दबोचा वहीं दूसरी तरफ 128.02 ग्राम एम.डी.व 90.01 एम.डी. मे मिलाने का सहायक पाउडर व एम.डी.एम.ए 86.6 ग्राम व करीब 57 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा व 60 ग्राम गांजा बरामद कर दो वाहन जब्त करने के साथ ही 07 आरोपी दस्तयाब किये।

प्रथम कार्रवाई में ऑपरेशन जगपाट चलाकर पुलिस अधीक्षक पाटन (गुजरात) द्वारा घोषित 25 हजार रूपये के इनामी आरोपी जगदीश को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया है द्वितीय कार्रवाई ऑपरेशन मरूजार चलाकर पुलिस अधीक्षक जामनगर (गुजरात) द्वारा घोषित 25 हजार रूपये के इनामी आरोपी राजुराम को जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया है, तृतीय कार्रवाई में सीबीएन का वांछित आरोपी श्रीराम विश्नोई को जिला पाली से दस्तयाब किया गया है चतुर्थ कार्रवाई में नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र से 85.6 ग्राम एमडीएमए खरीद राशि 12,000 रूपये जब्त कर व एक आरोपिया को दस्तयाब किया.पंचम कार्रवाई में प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र से 128.02 ग्राम एमडी व 90.01 ग्राम एमडी में मिलाने का सहायक पाउडर बरामद एक आरोपी दस्तयाब किया इसी प्रकार षष्ठम कार्रवाई में जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र से 44.235 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, एक वाहन जब्त गया सप्तम कार्रवाई में जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र से करीब 12.390 किलाग्राम अवैध डोडा चूरा (प्रशिक्षित डॉग की मदद से) बरामद कर 01 आरोपी को दस्तयाब किया.अष्टम कार्रवाई में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र से 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद व एक आरोपी को पुलिस ने दस्तयाब किया हैँ।