24 से श्री लक्ष्मी महायज्ञ साधना और भैरव कथा का शुभारंभ

24 से श्री लक्ष्मी महायज्ञ साधना और भैरव कथा का शुभारंभ

सनातन संस्कृति की अद्भुत शक्ति के दर्शन करेंगे श्रद्धालू

24 से श्री लक्ष्मी महायज्ञ साधना और भैरव कथा का भव्य आयोजन

पाली/अणुव्रत नगर के विशाल प्रांगण में 24 जनवरी शनिवार से आयोजित होने जा रहे 9 दिवसीय विराट आध्यात्मिक महा महोत्सव के लिए सनातन समुदाय एकजुट हुआ है। सनातन समाज व्यवसाय सेवा संगठनों मंडलों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार शाम कृष्णगिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया। 

सनातन समाज प्रतिनिधियों को आशीर्वचन में वसंत विजयानन्द गिरी महाराज ने कहा कि सनातन की शक्ति को पहली बार मारवाड़ वासी प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे। सनातन सर्व शक्तिमान है और धर्म की सुरक्षा के लिए धर्म की शक्ति दिखाने की आवश्यकता वर्तमान में है। धर्म भी एक विज्ञान है। सनातन की महिमा अनन्त है। नौ दिवसीय अनुष्ठान में श्रद्धालू देखेंगे कि साधना, सिद्धि से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। 

वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज ने उपस्थित सनातन समाजजनों से कहा कि कोई किसी भी पंथ, विचारधारा को मानने वाले हों, यहां सब सनातन के लिए जुटेंगे और सेवा करेंगे। गुरुदेव ने सभी को नौ दिवसीय अनुष्ठान में विनम्रता से सेवा देने की सीख दी। नौ दिवसीय महोत्सव में भोजन जल मंच व्यवस्था पार्किंग बैठक सुरक्षा इत्यादि व्यवस्था के लिये कार्य निर्धारण किया गया। बैठक का संचालन समाजसेवी उगमराज सांड ने किया और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर आनंद कवाड़ रोटी बैंक, कंवरलाल चोपड़ा तेरापंथी समाज विकास बुबकिया बीजेएस पूजा कंसारा पालीवाला बास मंडल, महावीर कोटड़िया जिरावाला मित्र मंडल भाखरी, अनिता कंसारा-कंसारा समाज महिला मंडल, अनिल चौहान बजरंग दल, बाबूलाल कुमावत विहिप, ललित प्रितमानी सिंधी समाज, हुकमाराम देवासी समाज, एमडी वैष्णव – वैष्णव समाज, नरेन्द्र तिवाड़ी - गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, रामचन्द्र जांगिड़ - ब्राह्मण समाज, सोहनसिंह - शिव सेना, बाबूलाल - ब्राह्मण सोनी समाज, विजयराज सोनी - लाखोटिया मंडल राधाकिशन - भारतीय सिंधु समाज नवरत्न कंसारा - कंसारा समाज कैलाशचंद्र - राकावत समाज जयप्रकाश व्यास - सिखवाल ब्राह्मण समाज रमेशचन्द्र - माली समाज डॉ मनोजकुमार - जीनगर समाज भाग्यवती - गणेश मंडल पारस भाटी - घांची समाज रामसुख पायक - नामदेव छिपा समाज, पुरण प्रकाश निंबार्क - वैष्णव निंबार्क समाज सहित विभिन्न समाज संगठनों मंडलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

मां पद्मावती शक्तिपीठ धाम कृष्णगिरी सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष श्री शंकेश जैन ने बताया कि वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में 24 जनवरी 2026 शनिवार से एक फरवरी 2026 रविवार तक आयोजित होने जा रहे 9 दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से साधना होगी। जिसमें समृद्धि को आकर्षित करने वाले जीबू कॉइन और पायरेट लक्ष्मी कुबेर यंत्र सिद्ध करवाये जाएंगे। दिव्य मंत्रोच्चार से सर्वसिद्धि की कामना होगी। दोपहर 3 बजे से श्री महालक्ष्मी महायज्ञ होगा जिसमें गुरूदेव के मार्गदर्शन में काशी के पंडितों द्वारा हजारों किलो चंदन सूखे मेवे दिव्य ओषधियों, जड़ी बूटियों, गाय के शुद्ध देसी घी इत्यादि से आहुतियां दी जाएगी। संध्या 7 बजे से वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के श्रीमुख से भैरव महापुराण कथा होगी। नौ दिवसीय महोत्सव में कथा के साथ अलग अलग दिन देश के सुप्रसिद्ध गायकों की भजन संध्या और कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।