सोजत मजदूरी के दौरान हादसा, पत्थर की पट्टी गिरने से मजदूर की मौत

सोजत मजदूरी के दौरान हादसा, पत्थर की पट्टी गिरने से मजदूर की मौत

सोजत मजदूरी के दौरान हादसा, पत्थर की पट्टी गिरने से मजदूर की मौत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय रोकी जाव में शनिवार को मजदूरी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। काम करते समय पत्थर की पट्टी अचानक टूटकर मजदूर के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में 45 वर्षीय सिकंदर पुत्र नूर मोहम्मद घोसी निवासी सोजत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सोजत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में समाज के मौजीज लोगों एवं परिजनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।