स्थानांतरण अवधि 10 जुलाई तक बढ़ाई
स्थानांतरण अवधि 10जुलाई तक बढ़ाई जयपुर /राजकीय अधिकारियों / कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर लगाये गये पूर्ण प्रतिबंध के क्रम में राज्य सरकार द्वारा 05 जुलाई तक छूट प्रदान की गई थी, अब स्थानान्तरण प्रतिबंध में छूट की अवधि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई है।
शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों तथा वर्षा काल में सम्भावित बीमारियों के दृष्टिगत चिकित्सा विभाग के कार्मिकों हेतु स्थानान्तरण प्रतिबंध अग्रिम आदेशों तक यथावत रहेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान यात्रा को देखते हुए जन प्रतिनिधि, अधिकारियों एवं मुख्य मंत्री व मंत्रीगणों के व्यस्त रहने से स्थानांतरण अवधि को पांच दिन बढ़ाया गया हैं।