आवासीय पट्टा मिला खिली उमिया के चेहरे पर मुस्कान*

आवासीय पट्टा मिला खिली उमिया के चेहरे पर मुस्कान*

*विशेष जनसुनवाई में मिला आवासीय पट्टा, खिला उमिया के चेहरे पर मुस्कान*

पाली जून। जिले के ग्राम पंचायत खिंवाड़ा निवासी श्रीमती उमिया पुत्री श्री मगनलाल एक गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अपने जीवन-यापन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से वे अपने आवास के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रही थीं, जिससे उन्हें भविष्य की सुरक्षा एवं स्थायित्व को लेकर चिंता बनी रहती थी।

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशेष जनसुनवाई शिविर उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आया। 4 जून 2026 को ग्राम पंचायत खिंवाड़ा में आयोजित विशेष जनसुनवाई कैंप में उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें उनके आवासीय भूखंड का पट्टा प्रदान किया गया।

श्रीमती उमिया को यह पट्टा जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी के हाथों प्राप्त हुआ। अपने आवास का स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर के भविष्य को लेकर चिंता नहीं रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उनके परिवार को सुरक्षा एवं आत्मविश्वास मिला है।