वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ गणेश मंदिर परिसर में जलयात्रा शनिवार को
वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ गणेश मंदिर परिसर में
शनिवार को निकलेगी जलयात्रा
जोधपुर / चाँदपोल स्थित गौर गणेश मंदिर में परिसर आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा और वैदिक विधानों के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन गणपति पूजन मातृका पूजन सर्व पीठिका पूजन एवं वैदिक हवन का आयोजन किया गया।
पंडित सूर्य प्रकाश दाधीच के आचार्यत्व में वेदपाठी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। पूजन में स्थानीय नागरिकों गणमान्य जनों एवं बड़ी संख्या मेंश्रद्धालुओं ने भाग लिया। वेदमंत्रों व आरती से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुख्य यजमान बिशनसिंह सोढ़ा व विष्णुदत्त बिस्सा ने सपत्निक पूजन किया। सांय स्थानीय महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। भंवरलाल बिस्सा ने बताया कि शनिवार को अभिर्जित मुहूर्त में पूजन व हवन के पश्चात कलशों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 5 बजे गौर मैदान से प्रारंभ होकर मंदिर पहुंचेगी।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाऐं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सांय गायत्री आश्रम भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। शुक्रवार को योगेश्वर त्रिवेदी मंगलसिंह भंवर चौधरी श्रीमती प्रीति बिस्सा श्रीमती उषा गाँधी श्रीमती इंदु दाधीच श्रीमती संजु वैष्णव श्रीमती ज्योति त्रिवेदी सहित स्थानीय स्त्री पुरुष व भक्तगण मौजूद रहें।