राष्ट्रीय प्रचारक का किया स्वागत
राष्ट्रीय प्रचारक का किया स्वागत
पाली 24 मार्च। हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के जन्म दिवस के मौके पर 23 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले आओ देवली अभियान के राष्ट्रीय प्रचारक के पाली आगमन पर मंगलवार को सर्वोदय नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन मे माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि जिलाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व मे मे राष्ट्रीय प्रचारक ओम सिंह टाइगर खुडाला का समाजबंधुओ द्वारा स्वागत कर अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इस दौरान आगामी दिनो मे साध श्री अनूप दास जी महाराज के 178 वे जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका भेट की गई। इस मौके पर मांगू सिंह गोयल गणपत सिंह दईया रतन सिंह झाला लाल सिंह पंवार मंगल सिंह करण सिंह गौड मनोहर सिंह रानुदान सिंह भाटी पूनम सिंह सोलंकी राजेश सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।