पत्नी बताकर परेशान करने पर पानी के टांके डालकर की हत्या।*
*पत्नी बताकर परेशान करने पर पानी के टांके डालकर की हत्या।*
बालोतरा / पुलिस थाना गिड़ा क्षेत्र के मलवा चारनाण में पानी की टांके डालकर कर हत्या के मामले में आरोपी पति-पत्नी अर्जुन कुमार व शांति गिरफ्तार किया गया.
पुलिस अधीक्षक जिला रमेश ने बताया कि जिले के थाना गिड़ा में दर्ज हत्या के प्रकरण में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं विकास कुमार वृताधिकारी पचपदरा के सुपरवीजन में निपु. थानाधिकारी गिड़ा दलपतसिंह के नेतृत्व में पुलिस गठित टीम द्वारा रात्रि में मृतक सुरेश को जिंदा पानी के टांके डालकर मृत्यु कारित करने के आरोपी अर्जुन कुमार उसकी पत्नी आरोपिया शांति को गिरफ्तार करने व विधि के विरूद्ध संघर्षरत एक किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया जाकर हत्या के प्रकरण का खुलासा करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
घटना के अनुसार 9 मार्च की शाम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव मलवा में एक व्यक्ति की टांके में गिरने से मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर ड्युटी अधिकारी मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तथा मृतक सुरेश पुत्र पारसराम जाति भील निवासी मलवा चारणान के शव को पानी के टांके से बाहर निकलवा कर मोर्चरी रूम सीएचसी गिड़ा में रखवाया गया। प्रार्थी जालाराम पुत्र नारायणराम जाति भील उम्र 43 वर्ष निवासी मलवा चारणान पुलिस थाना गिड़ा जिला बालोतरा द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की गई कि मेरे भतीजे सुरेश पुत्र पारसराम की रात्री में टांके में डालकर हत्या किए जाने का संदेह है। इस रिपोर्ट पर प्रकरण अन्तर्गत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना गिड़ा में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस ने मुलजिमानों द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराध कारित किए जाने के दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार संदिग्ध चैनाराम उसकी पत्नी कमला एवं पुत्री शांति से गहन एवं सूक्ष्म पूछताछ की गई। पूछताछ दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि मृतक सुरेश द्वारा शांति को बार-बार फोन कर परेशान किया जाता था। इतना ही नहीं शांति उसकी पत्नी नहीं होने के बावजूद भी मृतक सुरेश गांव में तथा उसके परिजनों के समक्ष उसे अपनी पत्नी बताता था जिससे शांति एवं उसके परिवार में गहरा आक्रोश एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई बार समझाने एवं मना करने के बावजूद भी मृतक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया जिसके चलते यह विवाद गंभीर रूप लेता चला गया। इसी आक्रोश के चलते आरोपी अर्जुन कुमार उसकी पत्नी आरोपीया शांति एवं विधि के विरुद्ध संघर्षरत एक किशोर ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देने की साजिश रची। योजनानुसार 8-9 मार्च की मध्य रात्रि में शांति द्वारा मृतक सुरेश को शारीरिक संबंध बनाने के बहाने घर से बाहर पानी के टांके के पास बुलाया गया। जहां पूर्व नियोजित योजना के तहत तीनों ने मिलकर सुरेश को पकड़कर जीवित अवस्था में टांके में डाल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर 3 अप्रैल को पूछताछ उपरांत आरोपी अर्जुन कुमार एवं आरोपीया शांति को गिरफ्तार किया गया तथा विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। आरोपी अर्जुन कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बाद पूछताछ अनुसंधान के आरोपी अर्जुन कुमार एवं आरोपीया शांति को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तथा विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।