विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिले में विभिन्न आयोजन
*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिले में विभिन्न आयोजन
पाली / विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को पाली शहर सहित जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम “Together for health. Stand with science” (स्वास्थ्य के लिए साथ-साथ — विज्ञान के साथ खड़े रहें) रखी गई जिसके अनुरूप आमजन को वैज्ञानिक एवं प्रमाणित स्वास्थ्य उपाय अपनाने का संदेश दिया गया।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संतुलित आहार लेने नियमित व्यायाम करने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रमों के दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों को परामर्श दिया गया तथा रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य जांचें की गईं। कई स्थानों पर रैली निकालकर “स्वस्थ शरीर – स्वस्थ समाज” का संदेश दिया गया।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने के बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया। आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना है। जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नियमित जांच स्वच्छता और वैज्ञानिक स्वास्थ्य उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को शक्ति दिवस मनाया गया। इसके तहत बच्चों किशोर किशोरियों, गर्भवती, धात्री व अन्य लोगों को एनीमिया से मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खून की मात्रा की जांच की गई। इसके बाद खून बढ़ने दवा दी गई। एडिशनल सीएमएचओ डॉ जीतकुमार गुर्जर ने बताया कि बच्चों किशोर किशोरियों गर्भवती व धात्री महिलाओं की आयरन फोलिक एसिड की गोली व बच्चों को सीरप पिलाई गई।