विधायक डी सी बैरवा ने सैनी समाज को दी ऐतिहासिक सौगात

Mla,DC,Bairwa,gave,historic,gift,Saini,community

विधायक डी सी बैरवा ने सैनी समाज को दी ऐतिहासिक सौगात

दौसा विधायक डी.सी. बैरवा ने सैनी समाज को दी ऐतिहासिक सौगात,

लाइब्रेरी हॉल के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत

दौसा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए दौसा विधायक दीनदयाल उर्फ डी.सी. बैरवा ने सैनी समाज के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है। विधायक ने स्थानीय क्षेत्र विकास के लिए विधायक कोटे से 20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

यह राशि महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति शिक्षा संस्थान, गणेशपुरा रोड, दौसा में लाइब्रेरी हॉल के निर्माण के लिए दी गई है। विधायक बैरवा ने पत्र में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उक्त कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाए।

विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर बनने वाले इस लाइब्रेरी हॉल में क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इसमें किताबें, बैठने की व्यवस्था और अध्ययन का बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

समाज ने जताया आभार

इस घोषणा के बाद सैनी समाज में खुशी की लहर है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता की दिशा में यह बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, "सैनी समाज आपके द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य के लिए सदैव आभारी रहेगा।