श्रावण मास के प्रथम दिन विधायक डी.सी. बैरवा ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किए दर्शन

On,the,first,day,Shravan,month,MLA,DC,Bairava,visited,Neelkanth,Mahadev,temple

श्रावण मास के प्रथम दिन विधायक डी.सी. बैरवा ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किए दर्शन
श्री नीलकंठ महादेव के दर्शन करते दौसा विधायक डी.सी. बैरवा

श्रावण मास के प्रथम दिन विधायक डी.सी. बैरवा ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किए दर्शन

दौसा। श्रावण मास के पवित्र महीने के पहले दिन गुरुवार को दौसा विधायक डी.सी. बैरवा ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान सावन के पहले ही दिन से मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे परिसर में "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे।

पूजा के दौरान विधायक ने महादेव से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा भगवान महादेव की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे। दर्शन के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में आपसी भाईचारा और विकास के लिए संकल्प लिया।