एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत माता की 13 वीं पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण
Planted,on,the,13th,death,anniversary,of,the,mother,as,part,a,tree,mother,name,campaign
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत माता की 13वीं पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण
बांदीकुई/दौसा। नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन राजस्थान की शाखा बांदीकुई द्वारा बुधवार को कुम्हार मोहल्ला सामुदायिक बगीची में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एनएसओ राजस्थान राकेश कुमार मेहरा निहालपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत माताजी स्व. धनबाई देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया। साथ ही उपस्थित स्वयंसेवकों को पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान एनएसओ जिलाध्यक्ष मोहसिन खांन, राकेश प्रजापत, सुमित नंदा, अनिल प्रजापत, संजय जाटव और संजय प्रजापत सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।