कोलवा थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी धनावड़ गांव में फिर 15 भेड़ चोरी ग्रामीणों में आक्रोश

Theft,continues,in,Kolwa,police,station,area,again,15,sheep,stolen,in,Dhanawar,village,anger,among,villagers

कोलवा थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी धनावड़ गांव में फिर 15 भेड़ चोरी ग्रामीणों में आक्रोश
चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

कोलवा थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी धनावड़ गांव में फिर 15 भेड़ चोरी ग्रामीणों में आक्रोश 


दौसा। कोलवा थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। धनावड़ गांव में 15 भेंड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीबन 10 बजे रमेश हरिजन निवासी धनावड़ की 15 भेड़ चोरी हो गई। पशुपालक रमेश को भेड़ चोरी की घटना की जानकारी लगी तो आसपास के क्षेत्र में भेड़ों की तलाश की नही मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआवना कर चोरों की तलाश में जुट गई। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी पशुपालक रमेश हरिजन की 20 भेड़ चोरी हो चुकी है। जिसकी एफआईआर दर्ज होना बताया गया। पशुपालक गरीब रमेश हरिजन के पास यही सहारा था अब रमेश के पास कोई सहारा नही बचा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है की कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है लेकिन पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नही किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की जल्द चोरों को गिरफ्तार नही किया तो आंदोलन पर उतरेंगे।