बरसात से तालाब भरने से ग्रामीण खुश जलझुलनी एकादशी पर पूजन कर प्रकृति का आभार व्यक्त किया
Villagers,were,happy,with,filling,the,pond,due,to,rain,and,expressed,gratitude,nature,by,worshiping,on,Jaljhulani,Ekadashi
बरसात से तालाब भरने से ग्रामीण खुश, जलझुलनी एकादशी पर पूजन कर प्रकृति का आभार व्यक्त किया
दौसा। जलझुलनी एकादशी के शुभ अवसर पर बुधवार को ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत महेश्वरा खुर्द में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत बनाए गए तालाब के घाट पर पूजन कर अच्छी बरसात के लिए प्रकृति का आभार व्यक्त किया। जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत महेश्वरा खुर्द के पंचमुखी बालाजी शिवनाथ तालाब पर महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत 26.44 लाख रुपए खर्च कर सुंदर घाट बनाए गए हैं। इस वर्ष मानसून के दौरान अच्छी बरसात होने से तालाब पानी से अच्छा भर गया है, जिससे घाट की सुंदरता और बढ़ गई है। ग्राम वासियों ने जल झूलनी एकादशी के पावन पर्व पर यहां सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें गांव के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामवासियों का कहना है कि तालाब निर्माण से पूर्व गांव में पानी की विकट समस्या थी। पानी का जलस्तर बहुत नीचे जाने से खेती एवं पीने के पानी की समस्या का सामना उनको करना पड़ रहा था, लेकिन महात्मा गांधी नरेगा योजना से निर्मित तालाब में इस बार अच्छी बारिश से पानी की बढ़िया आवक हुई है। प्रसन्नचित ग्राम वासियों ने कहा कि कुओं और हैंडपंपों में जलस्तर काफी ऊंचा आ चुका है। अब आगामी वर्षों में किसान अपने खेतों में अच्छी फसल तैयार कर सकेंगे एवं आमजन को पीने का पानी सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।शहर वासियों के लिए एक नया पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित महेश्वरा खुर्द में यह सुंदर घाट बनने से दौसा शहर वासियों के लिए एक नया पर्यटन स्थल भी उपलब्ध हो गया है। अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा ने इस संबंध में कहा कि दौसा में अभी तक पर्यटन की दृष्टि से एकमात्र गेटोलाव तालाब ही था, लेकिन अब महेश्वरा खुर्द में निर्मित तालाब भी एक नया पर्यटन स्थल बनने जा रहा है। वहां पर्यटकों के लिए घाट, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए कुर्सियां, फूलों की क्यारियां एवं सुंदर पौधे लगाए जा रहे हैं।