पाली शहर में रखी शोक सभा समाज ने किये श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित
पाली शहर में रखी शोक सभा समाज ने किये श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित ।
{The Bhaswar times news network}
पाली/@DKpali सरगरा समाज को जाग्रत करने वाले समाज रत्न अध्यक्ष सोमा भाई चौहान के आकस्मिक निधन को लेकर समस्त सरगरा समाज में शोक की लहर है,इसी दौरान पाली शहर के मण्डिया रोड स्थित शिव मंदिर पर एक शोक सभा रखी गई। जिसमें समाज के सैकड़ों समाज बन्धुओं ने श्रद्धांजलि व पुष्प व अर्पित किये। इस मौके पर कई सरगरा समाज के लोग उपस्थित रहे।
शोभा भाई चौहान ने पिछ्ले कई वर्षो से समाज में अपनी सेवा दी है समाज को जाग्रत भी किया है। यह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुऐ थे
पार्टी ने चौहान को पीसीसी सदस्यता भी दी गई थी । हाल ही कुछ दिनों में चौहान ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा पार्टी से सदस्याता ली गई थीं लेकिन किसी कारण वश इनका हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई जिससे समाज में शोक लहर है।- सोमा भाई चौहान पिछ्ले कई वर्षों से समाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे समाज में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है आज छोटे से बड़े लोगो तक मिले जुले रहते थे।
- हाल ही शुक्रवार को महादेव मन्दिर शोक सभा में समाज के वरिष्ठ गोरधन आर.आई., भगवानाराम गहलौत, मिश्रीलाल,पार्षद बाबुलाल आर्य,पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रीलाल, मनोहरलाल, पार्षद मोहित सोलंकी, एसआई मोतीलाल, पार्षद प्रकाश चौहान, मनोहरलाल बालवंशी, आर.डी. सागर, सोहन मालवी, दौलत देवडा, कमल जोगी, विजयराज काग, भंवर मंडली, चम्पालाल बाला, मंशाराम सोलंकी, आईदानजी, प्रताप चौहान, शंकरलाल गेहलोत, एडवोकेट हीरालाल, एडवोकेट मांगीलाल भागीरथ, कमलेशचौहान मौजूद रहे।