सोजत के अबराल खान बने पाली जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव

सोजत के अबराल खान बने पाली जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव

सोजत के अबराल खान बने पाली जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मेहंदी नगरी सोजत के युवा समाजसेवी अबराल खान को पाली जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। नियुक्ति के बाद अबराल खान ने प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी और पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार मेरे मार्गदर्शक निरंजन आर्य साहब तथा जिला अध्यक्ष जावेद सिरोहा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अबरार खान की नियुक्ति पर पाली अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष जावेद सिरोहा संगठन महासचिव गोविंद दवे, ब्लॉक अध्यक्ष सोजत संपत कुमावत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण टाक, पार्षद नरेश (बबलु), बालमुकन गहलोत, पार्षद जमीलुर्रमान कादरी, असलम मेहर, इमरान सिलावट, मोहम्मद सलीम, शहजाद टेलर, अजमत खान, खेताराम राठौड़, यारू कुरैशी, इरशाद सिलावट आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मुबारकबाद दी।