ज्योतिबा फुले जयंती पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया माल्यार्पण*
ज्योतिबा फुले जयंती पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया माल्यार्पण*
पाली, 11 अप्रैल। ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर उनकी प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने माल्यार्पण किया श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में हुआ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा एवं जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी, त्रिलोक चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने ज्योतिबा फुले को स्मरण करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधार कार्यों को याद किया।