जोधपुर शहर के लिए सफाई व्यवस्थाओं की कोई शुद लेने वाला भी नहीं।

जोधपुर शहर के लिए सफाई व्यवस्थाओं की कोई शुद लेने वाला भी नहीं।

 जोधपुर शहर के लिए सफाई व्यवस्थाओं की कोई शुद लेने वाला भी नहीं।

 जोधपुर /पूरे शहर में आए दिन समाचार पत्रों में सीवरेज नालिया सड़कों रोड लाइटों की खबरें पढ़ने को मिल रही है इसी प्रकार से सरदारपुर जोधपुर में ओल्ड कोहिनूर से लेकर सरदारपुरा थाना तक एक ऐसी भयावह समस्या है जिसका सवा दो साल से अनेक शिकायतों के बावजूद कोई स्थाई समाधान नहीं,

ओल्ड कोहिनूर के पास वाले शिविरेज मैं होल से जाम होकर कीचड़ गंदा बदबूदार पानी रोड पर बह रहा है

    बड़े ही दुर्भाग्य की बात हे कि इस समस्या की शिकायत स्थानीय आमजन ने राजस्थान सरकार पोर्टल नगर निगम, विधायक अतुल भंसाली,पूर्व महापौर वनिता सेठ जोधपुर कलेक्टर नगर निगम प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री तक को ट्वीट कर शिकायत कर दी गई फिर भी आज दिन तक नगर निगम प्रशासन इस शिकायत का कोई स्थाई समाधान नहीं कर पाया है आए दिन लोगों को माता बहनों को मोहल्ले में घरों से बाहर निकलते ही सड़कों पर गंदा बदबूदार पानी और कीचड़ बहता हुआ मिलता है,और मच्छर,गंदगी पसरी रहती हे। ऐसे ही हालात लगभग पूरे जोधपुर में बने हुए हैं और निगम प्रशासन नींद में सोया हुआ नाकाम होता नजर आ रहा है।

      हाल ही में जोधपुर में नए जिलाधीश और निगम कमिश्नर ने पद ग्रहण करते ही पहली प्राथमिकता आमजन की समस्याएं,और सफाई पर फोकस की बात कही गई थी।

       लेकिन जमीनी स्तर पर शहरी विकाश को सरकार बिल्कुल भूल सी गई लगती हे।

       हालांकि की बजट में मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा हे शहरी विकाश के लिए बजट की घोषणा भी की लेकिन अभी तक कोई विकाश होता नजर नहीं आ रहा हे। इसी तरह  शहर के भीतरी भाग में गटर बहते रहते हैं टूटी सड़के ओर सिवरेज के पानी से राहगीरों को तकलीफ हो रही हैँ चांदपोल बकरा मंडी सूरसागर  किला रोड़ नाइयों का बड़ जूनी मंडी से बालवाड़ी तक सीवरेज का पानी बहता रहता हैं पैदल चलने वाले को गंदे पानी से गुजरना व पानी के छींटे लगना आम बात हैं. जिम्मेदार मौन हैँ. शिकायत पर एक दिन सफाई हो जाती फिर वहीं हाल शुरू जनता भी आदि हो गई.