नशेड़ी शिक्षकों की सूची बनाई जाएगी,* *शराब-गांजा-गुटखा लेने वालों पर सख्ती*
*नशेड़ी शिक्षकों की सूची बनाई जाएगी,* *शराब-गांजा-गुटखा लेने वालों पर सख्ती*
*शिक्षा मंत्री मदन दिलावर स्कूल में नशे की हालत में आने वालों को बर्दाश्त नहीं*
जयपुर। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और स्टाफ पर नशे की सख्ती का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा करके स्कूल आने वाले अध्यापकों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जाएगी। शराब पीकर स्कूल पहुंचने वालों के साथ-साथ गांजा पीने और गुटखा खाने वालों की भी अलग-अलग लिस्ट बनाई जाएगी।
मंत्री ने कहा, “नशा करके स्कूलों में आने वाले अध्यापक और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
शिक्षा मंत्री दिलावर ने यह फैसला स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद लिया है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि अब सरकारी स्कूलों में नशे की कोई भी घटना सहन नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे शिक्षकों की पहचान कर तुरंत सूची तैयार की जाए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।