कॉलेज भवन की नीलामी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन
कॉलेज भवन की नीलामी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन
प्राचार्य की कुर्सी बाहर निकालकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर की तालाबंदी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शहर के राजकीय महाविद्यालय सोजत में बुधवार को कॉलेज भवन की नीलामी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य की कुर्सी बाहर निकालकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार महाविद्यालय निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की बकाया राशि को लेकर न्यायालय द्वारा पहले कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद कॉलेज भवन की नीलामी को लेकर नोटिस भी चस्पा किया गया। जैसे ही यह मामला सामने आया, एबीवीपी कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए और महाविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जिसमें कार्यकर्ताओं को एक बड़ी जीत मिली, जानकारी अनुसार कार्यवाहक प्राचार्य सुभाष नवल को हटा कर स्थाई प्राचार्य अनिल रामावत को बनाया गया , ओर इस विषय में सरकार के प्रतिनिधि ओर प्रशासनिक प्रतिनिधि द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर इस विषय में हर संभव कार्यवाही का विश्वास दिलाया गया तथा छात्रों ओर प्रशासन के बीच इस मुद्दे को लेकर सूचना का आदान प्रदान हो जिससे आगामी समय में छात्रों को इस प्रकार आंदोलन न हो उसके लिए एक बेहतर सूचना प्रणाली स्थापित की जाए तथा सरकार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आगामी 7 दिनों में त्वरित कार्यवाही की जाएगी और इसका समाधान निकाला जाएगा, और अगर यही कार्यवाही नही होती है या किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती हैं तो अभाविप द्वारा संपूर्ण छात्रशक्ति के साथ व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।