दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है उनका सहयोग करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : लखावत
दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है उनका सहयोग करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : लखावत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है उनका सहयोग करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है उक्त उद्गार भामाशाह समाजसेवी अनोप सिंह लखावत ने दिव्यंग सेवा समिति द्वारा उनके बहुमान कार्यक्रम में व्यक्त किए। दिव्यांग राकेश कुमावत ब्लॉक अध्यक्ष दिव्यंग सेवा समिति जैतारण व बुद्धाराम पनुसा जिला उपाध्यक्ष दिव्यंग सेवा समिति पाली ने हाल ही में लखावत को
चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमेन बनने व नोएडा में उनका सम्मान होने पर पेंशनर समाज भवन में उनका माल्यार्पण कर बहुमान कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति हमारा मुख्य दायित्व उन्हें सहानुभूति के बजाय समानता, सम्मान और समावेशी अवसर प्रदान करना है। शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि दिव्यांग के प्रति सम्मान यहीं है कि उन्हें समाज में समानजनक जीने का व रहने का अधिकार मिले। शायर कवि अब्दुल समद राही ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए कहीं तरह की योजनाएं चलाई गई है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके दिव्यांग को इसकी जानकारी देकर सहयोग करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एडवोकेट ईश्वर दास पुरुषवाणी, जुगल किशोर दवे, रामस्वरूप भटनागर, शंकर लाल पारीक, झूमर लाल गर्ग, कथाकार डॉ रशीद गौरी, महेंद्र माथुर, यसवंत माहवर, अनील जैन, जगदीश पाराशर, दिनेश सोलंकी आदि कई गणमान्य जन व पेंशनर उपस्थित थे।