मेड़तिया परिवार द्वारा दो वॉटर कूलर का स्वर्गीय माताजी सायर कंवर व भाई महेंद्र सिंह की यादगार में लगवाया

मेड़तिया परिवार द्वारा दो वॉटर कूलर का स्वर्गीय माताजी सायर कंवर व भाई महेंद्र सिंह की यादगार में लगवाया

सवराड में दो वॉटर कूलर का उद्घाटन।

मेड़तिया परिवार द्वारा दो वॉटर कूलर का स्वर्गीय माताजी सायर कंवर व भाई महेंद्र सिंह की यादगार में लगवाया।

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की विशेष रिपोर्ट 

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ में दो वॉटर कूलर का शुभारम्भ किया गया। जिसमें भामाशाह अर्जुन सिंह, अजयपाल सिंह, चक्रवती सिंह, जितेंद्र सिंह मेड़तिया की माता स्वर्गीय सायर कंवर धर्मपत्नी स्वर्गीय भगवानसिंह पुण्यतिथि पर व भाई स्वर्गीय महेंद्र सिंह की यादगार में दो वॉटर कूलर लगाया गया जिसमें मुख्य बस स्टैंड पर व ग्राम पंचायत के पास सवाई सिंह राठौड़ भोमियाजी ढाणी में पूरा सेट लगाकर स्थानीय लोगों को सुपर्द किया गया जिससे आम जन को ठंडा पानी की सुविधा मिल सके दोनों जगह गर्मी में आम जन राहगीर को ठंडे पानी की सुविधा हो सके। जिसका विधि विधान से पूजा अर्चना कर पंडित केवलचंद शर्मा द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ कन्या निहारिका मेड़तिया द्वारा पूजा कर तिलक निकालकर सभी परिवार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

ग्राम पंचायत सवराड़ प्रशासक व ग्रामीणों द्वारा भामाशाह परिवार का स्वागत सत्कार किया गया।साथ ही भामाशाह मेड़तिया परिवार ने 11000 रुपए गोशाला में सहयोग किया व पक्षी चुंगा दिया गया। जिसमें प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत, पर्वत सिंह, मदन सिंह,जसवंत सिंह, राणूसिंह, मेवीसिंह, प्रवीण सिंह,पूसाराम देवासी, केनाराम प्रजापत, उदयसिंह,गोपाल सिंह,गौतम जैन, रमेश सोलंकी, अमर प्रजापत, प्रवीण शर्मा, भंवरलाल, बाबूलाल नायक, चेतनदास,मिश्रीलाल, ओमप्रकाश, सोहनलाल , बंसीलाल आदि ग्रामीण उपस्थित थे।