परशुराम जयंती के किए पोस्टर व पम्पलेट्स का किया वितरण
श्री परशुराम जयंती के किए पोस्टर व पम्पलेट्स का किया वितरण जोधपुर /भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वधान में जोधपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के संबंध में आज शुक्रवार चान्दपोल के बाहर तारकेश्वर मंदिर में पोस्टर व पम्पलेट्स वितरित किए. जयंती के भव्य आयोजन के लिए शहर में क्षेत्र वार दलों का गठन किया हैँ.
श्रीमती संतोष त्रिपाठी ने बताया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में जोधपुर में विक्रम संवत 2083 अक्षय ततीया के पावन पर्व एवं शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम की जयंती हैं जिनका परशु प्रतीक है इस दिन 19 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. बुलबुल गोड़ ने बताया कि पराक्रम का राम पर्याय है सत्य सनातन मर्यादा का अर्थात पराक्रम के कारक सत्यनिष्ठ मर्यादा के धारक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में सभी सपरिवार सादर आमंत्रित किया हैं उन्होंने पोस्टर व आमंत्रण पम्पलेट्स वितरित किए उन्होंने बताया कि ।शोभा यात्रा 19 अप्रैल रविवार घंटाघर से प्रातः 11 बजे रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से निकलेगी
इस मांगलिक अवसर पर सामाजिक समरसता अखंडता पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सब मिलकर इस उत्सव को ऐतिहासिक बनाएँगे और प्रभु के चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
इस मौके पर श्रीमती प्रमिला मिश्रा श्रीमती अनीता शर्मा श्रीमती विमलेश घोष श्रीमती इंदुबाला बाला श्रीमती संगीता शर्मा श्रीमती निर्मला शर्मा श्रीमती संतोष त्रिपाठी, शिवजी सोनी फ़तेह राज वैष्णव कमल वैष्णव श्रीमती ओमीबाई, श्रीमती तारा श्रीमती विमला देवी,श्रीमती ललिता, श्रीमती इंदु दाधीज एवं भक्तगण मौजूद रहें सभी ने परशुराम भगवान का जयकारा किया.