एक ही घर में मां और दो बेटों के मिले शव
पाली में सनसनीखेज वारदात: एक ही घर में मां और दो बेटों के मिले शव, सुसाइड नोट ने चौंकाया
पाली /शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आशापुरा टाउनशिप के एक बंद मकान में मां शांति देवी और उनके दो जवान बेटों नरपत व रघुवीर के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
परिवार ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दुखद घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र की आशापुरा टाउनशिप में गुरुवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां एक मकान में मां और उसके दो बेटों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर का दरवाजा पिछले दो दिनों से अंदर से बंद था और अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो तीनों के शव फर्श पर पड़े मिले। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
मृतकों की पहचान शांति देवी (65) उनके पुत्र नरपत लाल (34) और रघुवीर (26) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि रिश्तेदारों को मौत से पहले तीनों के आधार कार्ड और फोटो व्हाट्सएप किए थे जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह कदम पूरी योजना के साथ उठाया गया।
परिजनों के अनुसार- बड़ा बेटा नरपत सीने की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था जिसके चलते उसने काम पर जाना छोड़ दिया था। दोनों बेटों के अविवाहित होने के कारण मां शांति देवी उनके भविष्य को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। संभवतः इसी आर्थिक और मानसिक परेशानी के चलते परिवार ने सामूहिक रूप से यह घातक कदम उठाया।
मृतक के मौसेरे भाई लक्ष्मण ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह उनके पास फोन आया था जिसमें उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कही गई थी। शक होने पर जब वे रात में घर पहुंचे तो ताला बंद मिला। रात भर और अगले दिन सुबह 11 बजे तक फोन पर रिंग जाती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। शाम को जब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा टूटा तो सब कुछ खत्म हो चुका था.
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी मदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और FSL व MOB की टीमों ने मौके का मुआयना किया। शवों को राजकीय बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज पोस्टमार्टम होगा.
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान अंदर से बंद है और परिवार फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़ा तो मां और दो बेटों के शव मिले। मौके से मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।" — मदन सिंह, CO सिटी पाली