जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित* 

जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित* 

*जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित* 

*सर्तकता समिति बैठक 6 का निस्तारण अन्य प्रकरणों के निस्तारण के कलक्टर ने दिये निर्देश जनसुनवाई में 7 प्रकरणों का निस्तारण कर दी राहत* 

पाली 16 अप्रैल। जिला स्तरीय जनसुनवाई आज गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमे आमजन के परिवादों को सुना व समाधान के निर्दैश दिये।

*सतर्कता समिति की बैठक में कुल 11 प्रकरण रखे 6 का निस्तारण, अन्य प्रकरणों के निस्तारण के लिये कलक्टर ने दिये निर्दैश* 

जिला कलेक्टर ने जिला सतर्कता समिति की बैठक में 6 प्रकरणों का निस्तारण किया व विभिन्न विभागों के कुल 11 प्रकरणों की सुनवाई की और 6 का निस्तारण किया व शेष रहे प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी भी जनसुनवाई में मौजूद रहे। 

*जनसुनवाई में कुल 66 प्रकरणों की सुनवाई व 7 का निस्तारण*

जनसुनवाई में आमजन की विभिन्न विभागों के आये हुये प्रकरणों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में कुल 66 प्रकरणों की सुनवाई की गयी। जिसमे राजस्व विभाग के 8 स्वायत्त शासन के 18 जन.स्वा.अभि. विभाग के 3, पुलिस के 3, मेडिकल के 2 पंचायती राज के 5 सिविल के 6 व अन्य 14 प्रकरण आये जिनके समाधान के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये गये। 

आयोजित वीसी में जयपुर से मुख्य सचिव भी जुड़े। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विपिन चन्द्र जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे एवं ब्लॉक लेवल अधिकारी वीसी से जुडे़।