ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर जिला इकाई के तत्वावधान में जयपुर में सम्मान समारोह आयोजित
ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर जिला इकाई के तत्वावधान में जयपुर में सम्मान समारोह आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जयपुर । ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार 29 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे हज हाउस, कर्बला, जयपुर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में हज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिदमतगारों को *आफताब-ए-नूर अवार्ड* और *खिदमत-ए-खल्क अवार्ड* से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयपुर, मकराना और डीडवाना के कुल 56 खिदमतगारों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट हज कमेटी, जयपुर के पदाधिकारी *श्री अशोक सिंह निर्माण* विशेष रूप से उपस्थित रहे। सोसाइटी की ओर से उन्हें *राजस्थान रत्न पुरस्कार* से नवाजा गया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष *हाजी सैयद आरिफ अली* ने कहा कि खिदमतगारों का सम्मान समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देता है।
राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी *हाजी शेख निजामुद्दीन साहब* ने अपने संबोधन में कहा कि इस सम्मान से खिदमतगारों में हज सेवा करने की तौफीक और जज्बे में और इजाफा होगा। कार्यक्रम के सरपरस्त *जनाब अनवर शाह* ने सभी खिदमतगारों को संबोधित करते हुए कहा: "आप अल्लाह ताला के मेहमानों की खिदमत कर रहे हैं। यह दुनिया की सबसे बेहतरीन खिदमत है। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र में, चाहे वह मेडिकल हो या अन्य सेवा, तन-मन से लोगों की मदद करते रहें।"

समारोह के सफल आयोजन में *शहजाद अंसारी* का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहजाद अंसारी ने समन्वय और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, खिदमतगार और उनके परिजन उपस्थित थे।