जोधपुर में पेयजल की स्थिति भयावह - गहलोत

जोधपुर में पेयजल की स्थिति भयावह - गहलोत
जोधपुर में पेयजल की स्थिति भयावह - गहलोत

 जोधपुर में पेयजल की स्थिति भयावह - गहलोत                जोधपुर /शहर में पेयजल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। गहलोत ने पेयजल व्यवस्था को जल आपातकाल बताया है। साथ ही उन्होंने जोधपुर से सांसद और भाजपा विधायकों को भी घेरा है।

सोशल मीडिया वेबसाइट 'एक्स' पर किए पोस्ट में गहलोत ने लिखा- जोधपुर में पेयजल को लेकर हालात भयावह होते जा रहे हैं। शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई है और स्थिति लगभग जल-आपातकाल जैसी बन चुकी है। कायलाना और तख्तसागर में मात्र दो दिन का पानी शेष बताया जा रहा है। करीब 20 लाख की आबादी वाला शहर प्यास के कगार पर खड़ा है और सरकार मौन है।विभाग अब तक क्या कर रहा था। क्या यह पूर्व तैयारी का अभाव नहीं है? क्या जल प्रबंधन की कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई? आज जब जल संकट सामने खड़ा है तो जवाबदेही कौन लेगा। जोधपुर के सांसद एवं भाजपा विधायकों को भी सरकार को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाना चाहिए जिससे समस्या का समाधान हो सके।