629 वां कबीर प्राकट्य महोत्सव कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन
629 वां कबीर प्राकट्य महोत्सव
कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
बड़ी खाटू। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में 629 वां कबीर प्राकट्य महोत्सव कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से कबीर भजन गायक भाग लेंगे भजन गायिका राजस्थान की सुपर जानी पहचानी दो बहने दरिया कलम बाड़मेर, तारा सिंह डोडवे कबीर भजन गायक मध्य प्रदेश, दयाराम देवास, प्रभु प्रेमी सत सुकृत साहब राजस्थान , संत तरुण सागर रोहिणी कबीर आश्रम, संत दयाराम कबीर आश्रम बडाबरा,अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर भारत की विभिन्न राज्यों से प्रोफेसर लेखक साहित्यकार बुद्धिजीवी महानुभव 28 जून को राष्ट्रीय कबीर संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आ रहे हैं
राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले तन मन धन से सहयोग करने वाले 21 महानुभावों का राष्ट्रीय पुरस्कार कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
देश का पांचवा सबसे बड़ा कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह 29 जून 2026 को बड़ी खाटू में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर नशा मुक्ति चरित्र निर्माण पर्यावरण रक्षा वन्य जीव संरक्षण पर विशेष संगोष्ठी सभा आयोजित होगी राष्ट्रभक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मथूरा से 50 लड़कों का जत्था अखंड हिंद फौज द्वारा 25 जून से 1 जुलाई तक प्राथमिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी बड़ी खाटू हुडा माता स्टेडियम में रखा जाएगा। निशुल्क सेवा करने वाले भारत के अलग-अलग राज्यों से युवा साथी भाग लेंगे और नए लड़कों की भर्ती होगी।
देश के विभिन्न साहित्यकारों द्वारा लिखित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम भी किया जाएगा।