हरी झंडी दिखाकर बसों का शुभारम्भ किया

हरी झंडी दिखाकर बसों का शुभारम्भ किया

हरी झंडी दिखाकर बसों का शुभारम्भ किया

जयपुर 1 अप्रेल। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बुधवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही आगार द्वारा संचालित नवीन 5 वाहन सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।

सिरोही आगार परिक्षेत्र के निवासियों जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा निरन्तर व्यापारिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों पर वाहन संचालन के लिए लगातार मांग की जा रही थी। आगार ने वाहनों की आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यालय स्तर से आगार को 7 सेमी डिलक्स स्टार लाइन एवं 5 सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की कुल 12 अनुबंधित वाहन आवंटित किए गए। जिसमें से सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की कुल 5 बसे आगार को प्राप्त हो गई। इन बसों का ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा सिरोही जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।