माता पिताजी की यादगार में रेल्वे स्टेशन पर प्याऊ बनाकर किया सुपर्द

माता पिताजी की यादगार में रेल्वे स्टेशन पर प्याऊ बनाकर किया सुपर्द

माता पिताजी की यादगार में रेल्वे स्टेशन पर प्याऊ बनाकर किया सुपर्द।

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। निकटवर्ती सोजतरोड़ के रेल्वे स्टेशन पर प्रजापत प्याऊ का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे स्टेशन मास्टर जमनालाल रैगर ने की वहीं विशेष अतिथि एस आई चौकी इंचार्ज सुखराज चौधरी, मनोहरलाल, ओमप्रकाश आदि द्वारा की गई। जिसमें भामाशाह लालचंद प्रजापत केरखेड़ा वालो ने पिछले 15 वर्षों से उनके पिताजी की यागदार में रामलाल धर्मपत्नी अणचीबाई की यादगार में रेल्वे स्टेशन पर पानी की प्याऊ की सेवा दे रहे है जिसका विधि विधान से पंडित गोपाल महाराज द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ फीता काटकर पक्की प्याऊ का उद्घाटन किया व रेल्वे स्टेशन को सुपर्द किया गया । जिसमें रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए पानी की सुविधा मिलेगी। जिसमें ठंडा व गरम पानी व विकलांग व्यक्तियों को सुविधा मिलेगी। भामाशाह परिवार ने सभी मेहमानों व अतिथियों का साफा माला दुप्पटा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

जिसमें लालचंद, गणपत लाल, प्रजापत समाज सोजत पट्टी अध्यक्ष माणकलाल मनुरिया, ताराचंद बेरा, कानाराम कवाड़िया, महेंद्र सिंह, श्रवणसिंह, सुजानसिंह, अभयसिंह, मगसिंह, सोहनलाल, चेनाराम, केराराम,कमल हाटवा, धन्नाराम, मदनलाल घोडेला, बायोसा पुजारी भोलाराम भोपाजी, बालाराम, प्रकाशचंद, मीठालाल, रूघाराम, गणपतलाल, प्रवीण शर्मा, महेंद्र कुमार सवराड़ आदि सोजत रोड व केरखेड़ा से आए गणमान्य मोजूद थे।