पूजा शू स्टोर का भव्य उद्घाटन
पूजा शू स्टोर का भव्य उद्घाटन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। स्थानीय राजपोल गेट स्थित पूजा शू स्टोर का भव्य उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना के बाद अतिथियों द्वारा किया गया। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रात्रि में पूजा शू स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई थी। वहां उपस्थित लोगों और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर दुकान में रखा सारा सामान और विक्रय का माल जलकर राख हो गया। ऐसी स्थिति में दुकान मालिक के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया वही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की संवेदनशीलता और सहयोग ने उसकी जिंदगी में फिर से उम्मीद जगा दी और जन सहयोग कर उस दुकान को पुनः निर्माण कर नया स्वरूप दिया गया। इस मानवीय सहयोग के लिए चंपालाल खोरवाल ने सभी सहयोगकर्ता, शुभचिंतकों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के इस मौके पर खोरवाल के चेहरे पर उम्मीद की एक अजीब चमक देखी गई। खोरवाल ने बताया कि यहाँ पूरे परिवार के लिए जूतों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो खरीदारी का एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है। इसमें खुले और बंद जूतों के साथ-साथ स्पोर्ट्स और कैजुअल वियर का भी विविध संग्रह है, जो ग्राहकों की विभिन्न रुचियों और प्राथमिकताओं को पूरा करता है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन समाजसेवी मोहनलाल काकू, अब्दुल गनी ताजक, नरपत सिंह दहिया इक़बाल शेख मोहम्मद खालिद सिद्दीकी संतोष कुमार, वकील इत्रफरोश आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।