नहर का पानी पहुंचा जोधपुर
नहर का पानी पहुंचा जोधपुर जोधपुर /इंदिरा गांधी नहर का पानी निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे पूर्व गुरुवार रात्रि जोधपुर पहुंचा। 204 किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर विभागीय अधिकारियों ने जल की पूजा-अर्चना की।
जोधपुर की पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पिछले कई समय सें नहर की मरम्मत के चलते पानी रोका गया। जिससे कायलाना व तख्तसागर के डेड स्टॉक सें पेयजल सप्लाई की जा रही थी क्लोजप के चलते शहर पानी की सप्लाई बाधित हुई।अब पानी आ जाने सें इस भीषण गर्मी में जोधपुरवासियों को पानी आपूर्ति से राहत मिलेगी।