अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सोजत का अभ्यास वर्ग संपन्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सोजत का अभ्यास वर्ग संपन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सोजत नगर इकाई सोजत का नगर अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति प्रांत सह मंत्री साहिल माली प्रांत सह मंत्री (ABVP जोधपुर प्रांत), विभाग छात्रा सह प्रमुख कोशल्या बरवड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मध्य सर्वप्रथम मां शारदे एवं विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रचलन कर अभ्यास वर्ग विधिवत शुरुआत की गई जिसके बाद नगर मंत्री हितेश राठौड़ ने वर्ष 2025-26 का वर्ष प्रतिवेदन कार्यकर्ता के सामने रखा उसके पश्चात प्रांत सह मंत्री साहिल माली ने कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास व संगठन उद्देश्य एवं कार्यपद्धति के बारे में जानकारी प्रदान की। वहीं खुशी बरवड़ द्वारा सत्र 2025–26 कार्यकारणी के विसर्जन की घोषणा की साथ ही सत्र 2026–27 की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें नवल किशोर को नगर अध्यक्ष एवं हितेश राठौड़ को नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष जयदेव आचार्य, नगर सहमंत्री हितेश सोलंकी, अमित सिंह व सानिया बानो की घोषणा हुए साथ ही कुल 22 दायित्व की घोषणा हुई अभ्यास वर्ग के नियमित रोहित रील, सिद्धार्थ प्रजापत, निखिल मेवाड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।