महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने जिला कलेक्टर व एडीएम से की औपचारिक मुलाकात
महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने जिला कलेक्टर व एडीएम से की औपचारिक मुलाकात
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
नागौर। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने वैसाख पीपल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय नागौर में जिला कलेक्टर श्रीमान देवेंद्र कुमार IAS साहब से शिष्टाचार भेंट कर नागौर में पहली बार पधारने पर बैज , दुपट्टा, टी बोर्ड की स्पेशल चाय बड़ी खाटू इतिहास किताब, संविधान प्रति भेंट कर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया। पर्यावरण रक्षा हेतु सिंगड बेकाल धौरा के बैकाल नाडा ओरण मे बड पिपल विवाह कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति और पर्यावरण रक्षा का संकल्प की जानकारी दी।
पर्यटन स्थल बड़ी खाटू में बस स्टैंड तथा बाबा साहब का स्टैचू बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर साहब से विशेष बातचीत की।
छोटी खाटू बड़ी खाटू के बीच एक किलोमीटर की सड़क को स्टेट हाईवे से न 458 को सुपरडगर रोड चौड़ी करने का निवेदन किया। होने वाले एक्सीडेंट को रोका जा सके क्योंकि बड़ी खाटू छोटी खाटू के बीच में ट्रैफिक अत्यधिक ओर सिंगल रोड होने की वजह से जान को बहुत खतरा रहता है इसी विषय को लेकर कलेक्टर साहब के संज्ञान में रखीं।
साथी एडीएम चम्पालाल जीनगर साहब को भी संविधान प्रति भेंट कर स्वागत सम्मान किया ।