लोकेश की उत्तम सेवा देकर महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने दिया आशीर्वाद
लोकेश की उत्तम सेवा देकर महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने दिया आशीर्वाद
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
नाथद्वारा गुंजोर में अखिल भारतीय मेघ महा संत सम्मेलन में सेवा कर रहे गुंजोर निवासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंजोर कक्षा 12 का छात्र लोकेश की उत्तम सेवा उत्कृष्ट संस्कार को देखकर परम पूज्य गुरुदेव महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने उसे आशीर्वाद स्वरूप संविधान की प्रस्तावना व संविधान प्रति देकर हौसला अफजाई की। तथा नशा मुक्त जीवन जीते हुए चरित्रता पवित्रता के साथ आगे बढ़ने और अच्छी शिक्षा प्राप्त करने माता-पिता गुरू जनों की सेवा करने का आशीर्वाद दिया। महाराज ने कहा कि
समाज में बच्चों को ही अच्छी शिक्षा देकर हम कुछ बदलाव ला सकते हैं इसलिए हमें बच्चों के साथ बहुत प्यार और प्रेम से दोस्ती के भाव से उनको समझना और उनका भविष्य उज्जवल बनाने के लिए हमें सही मार्गदर्शन करना होगा।
लोकेश ने गुरु दीक्षा स्वीकार करके उत्तम लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया।