महाराजा गज सिंह का इंग्लैंड की यात्रा से लौटने पर एयरपोर्ट पर हुआ अपणायत भरा स्वागत*
*महाराजा गज सिंह का इंग्लैंड की यात्रा से लौटने पर एयरपोर्ट पर हुआ अपणायत भरा स्वागत*
*शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने मालाऐं पहनाकर व बुके भेंट कर एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत*
हिज हाईनेस महाराजा गज सिंह जी साहब का आज बुधवार को इंग्लैंड से फ्लाइट द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा अपणायत भरा स्वागत किया गया ।एयरपोर्ट पर महाराजा साहब का मालाऐं पहनाकर व बुक भेंटकर जोरदार स्वागत किया । महारानी हेमलता राज्ये साहिबा भी साथ पधारी थी ।
महाराजा साहब कुछ दिनों से इंग्लैंड की यात्रा पर थे । इंग्लैंड में पार्लियामेंट के हाउस आफ लॉर्ड्स सदन में महाराजा साहब पर लेखक योगी वैद्य व अमरनाथ द्वारा लिखित पुस्तक " बापजी : महाराजा ऑफ मारवाड़ जोधपुर - दी किंग हू वुड बी मैन " का लोकार्पण हुआ था व महाराजा साहब का हाउस ऑफ लार्डस में समाज सेवा, कूटनीतिक उपलब्धियो , भारत - ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स सदन के सदस्यों ने स्टैंडिंग ओवैशन देकर सम्मान किया ।इंग्लैंड में राजस्थान एसोसिएशन द्वारा भी महाराजा साहब का सम्मान किया गया । यह हम सभी के लिए गर्व की बात है ।
*एयरपोर्ट पर हुआ अपणायत भरा जोरदार स्वागत*
जोधपुर एयरपोर्ट पर महाराजा साहब का मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह खांगटा , श्री हनवन्त एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह रुदिया,उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह इंद्रोका,सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान , श्री राजेंद्र सिंह लीलिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह राठौड़,जेएनवीयू कला संकाय के पूर्व उपाध्यक्ष व जिला शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री लूणेश सिंह खींची,शंकर सिंह राठौड़, चौपासनी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो . जय सिंह राठौड़,वीर दुर्गादास राठौड़ समिति के सचिव श्री भागीरथ वैष्णव,जोधपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जे एम बूब , कर्नल शंभू सिंह देवड़ा, कर्नल पी एस संधु, डॉ सोहन सिंह राजपुरोहित घेवड़ा , श्री देवेंद्र करण ,जोधपुर ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह जोधा ,श्री उमेद सिंह डाबड़ी,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सहायक निदेशक श्री वीरेंद्र सिंह शेखावत,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जोधपुर अध्यक्ष कैप्टन जसवंत सिंह चांपावत , श्री महावीर चंद्र लोढ़ा, चैन सिंह नाड़सर , लॉयन श्री अनिल जैन ,डॉ विनोद शैली ,सुरेंद्र सिंह भवरानी, जैठू सिंह सोवनिया, विजेंद्र सिंह सेवा, भोम सिंह पातावत, रिटायर्ड अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जालम सिंह , रविंद्र सिंह बारा, भंवर सिंह राठौड़ रावर , जोधपुर ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के श्री रतन सिंह लौड़ता,
नरेंद्र सिंह , सुमेर सिंह , गणपत सिंह व रणवीरसिंह, हिंदू सेवा मंडल के सचिव विष्णु प्रजापत विजय सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह रुदिया, नरेश भाटी, हनुमंत राजपूत हॉस्टल के वार्डन नरेंद्र सिंह ,गजेंद्र सिंह राठौड़,महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास व खेल केंद्र के वार्डन श्री चैन सिंह , अजय सिंह राठौड़,सरदार बलवीर सिंह छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों, महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास व खेल केंद्र के अनेक छात्रो, हनवन्त राजपूत हॉस्टल के अनेक छात्रों ने महाराजा साहब को मालाएं पहनाकर व बुके भेंटकर शानदार स्वागत किया ।महाराजा साहब व महारानी साहिबा ने सभी के स्वागत को मुस्कुराकर व अपणायत के साथ स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया ।