राउमावि लुण्डावास में क्षतिग्रत भवन जमींदोज भामाशाहों द्वारा 4 नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणा।
राउमावि लुण्डावास में क्षतिग्रत भवन जमींदोज भामाशाहों द्वारा 4 नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणा।
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। राउमावि लुण्डावास में क्षतिग्रस्त भवन को जमीदोज करने हेतु ग्रामवासियों एसडीएमसी सदस्दयों एवं जमीदोज कमेटी की उपस्थित में भवन निलामी की प्रक्रिया पूर्ण की।
बैठक में ग्रामवासियों, भामाशाहों की उपस्थिति में प्राचार्य श्री धन्नराम कुमावत की प्ररेणा से भामाशाहों ने उत्साह के साथ विद्यालय में 4 कक्षा-कक्ष नये निर्माण की घोषणा की। भामाशाह श्री प्रभुराम टाक द्वारा 2 कक्षा-कक्ष की घोषणा, भामाशाह श्री माननाथ द्वारा एक कक्षा-कक्ष की घोषणा की। तथा एक कक्षा-कक्ष की घोषणा गुप्त दान द्वारा की गई।
विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह प्रभु राम टॉक, का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आपके द्वारा विद्यालय हेतु दो कमरे देने की घोषणा की गई वहीं भामाशाह माननाथ जी का भी बहुमान किया गया जिन्होंने एक कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा की।

इस सहयोग के लिए समस्त ग्रामवासी, विद्यालय स्टाफ एवं नवयुवक मंडल की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मीटिंग में ग्रामवासी, एसडीएमसी के सदस्य व जमीदोज कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें श्री त्रिभुवननारायण श्रीमाली, भामाशाह श्री प्रभुराम टांक, एसडीएमसी के विधायक प्रतिनिधि श्री पोकराम चादोंरा, श्री प्रभुराम बाकरेचा, वार्डपंच मोहनी देवी, पानी देवी, तथा भामाशाह माननाथ, जगदीश चांदोरा, ढगलाराम टांक, नाथुराम सोतवाल, प्रकाश मेवाडा, नानक पन्नु, श्रवण लाल गोयल, श्याम बाकरेचा, गोपाराम देवासी भंवर पिलोदिया, बगदाराम पिलोदिया।