हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर इकाई द्वारा हज यात्रा के लिए 20 जुलाई तक भरें जाएंगे निःशुल्क फार्म
हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर इकाई द्वारा हज यात्रा के लिए 20 जुलाई तक भरें जाएंगे निःशुल्क फार्म
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। हज 2027 में हज पर जाने वालों सफ़र के लिए आन लाइन फार्म भरने कि आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई की तरफ़ से 20 जुलाई 2026 तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजें तक नि शुल्क आन लाइन फार्म भरने कि व्यवस्था कि गईं हैं 2027 में बच्चों कि उम्र 15 वर्ष से कम उम्र के हज पर जाने के लिए फार्म नहीं भर सकेंगे 65 साल से ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ हाजीयो को रिजर्व केटेगरी में शामिल किया गया है
हाजीयो के लिए हज यात्रा
2027 के लिए सऊदी अरब सरकार ने नए नियम लागू किए हैं इस बार 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हज यात्रा नहीं कर सकेंगे जबकि पिछले वर्ष 12 वर्ष तक के बच्चों को अनुमति थी गर्मी और छोटे बच्चों के लिए नियमों के पालन में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है 65 वर्ष से अधिक आयु के उम्र के लिए साथ में एक सहायक साथ जाना अनिवार्य किया गया है और उन्हें हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रेंडम चयन प्रतिक्रिया खुर्रा के जरिए अस्थाई रूप से चयनित यात्रियों की सूची जारी होगी जबकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 रात 11:59 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं पूरे राजस्थान में हज पर जाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का कार्य हाजी अपना फार्म बहुत ही उत्साह और खुशी से भरवा रहे हैं आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई के सैकेटरी हाजी शहजाद अंसारी ने जानकारी दी फॉर्म भरने की सुविधा जया एस टी डी चांद शाह तकिया सोचती गेट एवं जमजम इंटरप्राइजेज चिलघर आफिस में अपना फॉर्म सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भरवा सकते हैं आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई के उपाध्यक्ष मसरूर खान ने विशेष जानकारी दी की ऑनलाइन अपना फार्म भरवाने के लिए सभी डॉक्यूमेंट ओरिजनल
लाना होगा पासपोर्ट ,आधार कार्ड, पैन कार्ड, और बैंक की पासबुक उसमें फोटो लगा हुआ और बैंक की सील हस्ताक्षर होना अनिवार्य है
आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई के वरिष्ठ सदस्य हाजी मोहम्मद यूनुस नागौरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घर बैठे फॉर्म भरने की सुविधा रखी गई है आप कॉल करके आप अपना घर बैठे फॉर्म भरवा सकते हैं पूरे जोधपुर जिले के लिए हर वक्त टीम तैयार रहती है कॉल आते ही आपकी सुविधा के अनुसार आपके घर बैठे फॉर्म भरने की सुविधा दी जा रही है
ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के जिला ईकाई के फिटनेस डायरेक्टर नौशाद अंसारी साहब ने विशेष जानकारी देते हुए कहा कि खुर्रा खुलने के बाद से ही अगस्त से ऋषि जिम प्रताप नगर बस स्टैंड के सामने स्वास्थ्य के लिए सामने,सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक और शाम 5:00 बजे से 7:00 तक जिम में हाजी यो को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि हज यात्रा के दौरान मुश्किलें नहीं हो