रोहिणी, नागौर में बनेगा भव्य कबीर आश्रम भूमि दान करने वाले भामाशाह का किया सम्मान 

रोहिणी, नागौर में बनेगा भव्य कबीर आश्रम भूमि दान करने वाले भामाशाह का किया सम्मान 

रोहिणी, नागौर में बनेगा भव्य कबीर आश्रम 

भूमि दान करने वाले भामाशाह का किया सम्मान 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

रोहिणी, नागौर। इणकिया की ढाणियां रोहिणी में एक आम सभा की बैठक रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से समाज हित में समाज कल्याण पर्यावरण रक्षा वन्य जीव संरक्षण कबीर वाणी का प्रचार प्रसार हेतु कबीर आश्रम बनाने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान को एक बीघा जमीन भूमि दान कर महंत डॉ नानक दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि पिछले दिनों बाबा साहब की जयंती महोत्सव पर बहुत ही सुंदर आकर्षक विधिवत कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत जनमानस में बहुत ही अच्छा संदेश सामाजिक समरसता सद्भावना का गया और लोगों के मन भाव बना की रोहिणी में स्थाई कबीर आश्रम बनाकर जन कल्याण हेतु गांव में सदगुरु कबीर वाणी का प्रचार प्रसार सत्संग करने के लिए पुज्य गुरुदेव महंत डॉ नानक दास जी महाराज से निवेदन किया।

पूज्य गुरुदेव ने गांव के हित में जनकल्याण की भावना को देखते हुए अपनी सहमति रखी। और समाज के हित में मानव उत्थान के लिए अपनी सहमति दी और आश्रम बनाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में बहुत खुशी देखी गई। 

ग्रामीण वासियों का कहना 

गांव में आश्रम बनने से युवाओं में नशा मुक्ति पर्यावरण रक्षा आडंबर पाखंड से मुक्ति पवित्र जीवन जीने की कला, योग साधना ध्यान शिविर सत्संग से मन को शांति मिलेगी।

इसलिए आश्रम बनाने के लिए भूमि का चयन किया जाय।

भामाशाह ने की भूमी दान

कबीर आश्रम बनाने के लिए मेघवाल समाज के भामाशाह भूमी दान दाता उमाराम/ दुदाराम इणकिया मेघवाल गांव रोहिणी की तरफ से अपनी स्वेच्छा से अपनी बापोती की जमीन में से एक बीघा भूमि कबीर आश्रम बनाने के लिए सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू को दान कर रजिस्ट्री करवाने की सहमति जताई।

भामाशाह का किया सम्मान 

भूमि दान करने के पश्चात रजिस्टर में प्रस्ताव पास कर भूमि दानदाता भामाशाह उमाराम ईणकिया मेघवाल को शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया व आशीर्वाद दिया।

जन सहयोग से किया जाएगा कबीर आश्रम का निर्माण 

 अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम का निर्माण कार्य जन सहयोग से किया जाएगा । गुरुदेव महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने भामाशाहों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि आप अपने माता-पिता के नाम से सत्संग हॉल कमरा रसोईघर प्याऊ बनाकर पुण्य का काम कर सकते हैं।

कार्यकारिणी गठन 

सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान रोहिणी की नव गठित कार्यकारिणी का गठन पुज्य गुरुदेव पीठाधीश्वर महन्त डॉ नानक दास जी महाराज के सानिध्य में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष नेमाराम इणकिया, सचिव धनाराम मेघवाल, श्यामसर, कोषाध्यक्ष सीताराम ईणकिया, सदस्य धर्माराम मेघवाल, रामनिवास मेघवाल, कुमाराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, सीताराम मेघवाल, चुन्नीलाल, रामूराम मेघवाल को मनोनीत किया गया।

यह थे उपस्थित 

इस अवसर पर रामलाल, धर्माराम, चुन्नीलाल, राजूराम, उमाराम, सीताराम, धनाराम, भगत नालियां जायल, युवा नेता महेंद्र मेघवाल, सुवादियावास जायल सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।