तीन आरोपी गिरफ्तार गहने बरामद     

तीन आरोपी गिरफ्तार गहने बरामद     

तीन आरोपी गिरफ्तार गहने बरामद                     पाली/ पुलिस की सतर्क नाकाबंदी में बड़ी सफलता पुलिस थाना जैतपुर द्वारा चोरी के संदिग्ध आभूषण सहित वाहन जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं आरजे 37 एसवी 8279 को भी किया जब्त किया गया ।मामले में तीन गैरसायलों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी हैँ.

नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर अरूण कुमार ने बताया कि आज बुधवार को सवेरे पुलिस थाना जैतपुर में पाली तिराहा जैतपुर पर मय जाब्ता द्वारा नाकाबंदी शुरू की गई। दौराने नाकाबंदी एक वाहन मोटरसाईकल नं. आरजे 37 एसवी 8279 को रूकवाया गया तो इस वाहन पर सवार तीनों व्यक्तियों के पास एक-एक पीठू बैग थे। जिनमें भरे सामान के बारे में पुछताछ की तो तीनों व्यक्तियों ने अपने बैग चांदी के आभूषण होना बताया जिसके तीनों बैगों की तलाशी ली गई तो तो कुल 09.313 ग्राम चांदी के जेवरात ताला तोडने हेतु उपयोग में लिये जाने वाले लौहे के औजार पाना व मेडिकल सिरिंज (सुई) मिले जिनसे वाहन व जेवरात बाबत बिल व दस्तावेज बाबत् पूछताछ की गई तो उन्होंने जेवरात व वाहन का कोई बिल व दस्तावेज नहीं होना बताकर कोई संतोषप्रद जवाब प्रदान नहीं दिया गया। जिस पर जैवरात व वाहन मोटरसाईकल अपाची चोरी का माल होने से व लौहे के औजार मेडिकल सिरिंज (सुई) चोरी घटना में प्रयुक्त किया हुआ होने का संदेह होने से अन्तर्गत धारा 106 बीएनएसएस में नियमानुसार जब्त किया जाकर जांच शुरू की गई। वाहन सवार तीनों गैरसायलान को धारा 170 126 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। 

 आरोपी प्रेम पुत्र श्री भंवराराम उम्र 23 साल निवासी साथुनी पीएस मण्डली बालोतरा, भोमाराम पुत्र माधुराम उम्र 18 साल निवासी बाणियावास पीएस मण्डली बालोतरातथा राजेन्द्र कुमार पुत्र परकाराम उम्र 25 साल निवासी मोदरा पीएस रामसीन जालोर को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी हैँ.