पाली से दिल्ली के लिए मिली ट्रेन

पाली से दिल्ली के लिए मिली ट्रेन

पाली से दिल्ली के लिए मिली ट्रेन                       पाली /पाली मारवाड़ से दिल्ली के लिए रोजाना ट्रेन उपलब्ध होगी। रेल की बड़ी सौगात मिलने के बाद सांसद पीपी चौधरी ने कहा-इलाके की इस डिमांड को लेकर मैं कई बार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात की । यह ट्रेन भुज से दिल्ली वाया जालोर,लूणी पाली मारवाड़ चलेगी।

 पाली से दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन मिलने पर लोगों में ख़ुशी हैँ.यह रेल पाली स्टेशन पर रात 10.48 बजे पहुंचेगी और सुबह तक दिल्ली पहुंचा देगी। पाली के साथ ही जालोर जिले के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

पाली से जयपुर जाने वालों को भी इससे फायदा होगा। यह ट्रेन सुबह 6.15 बजे के करीब जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। लोगों का कहना है कि वे जयपुर में पूरे दिन कार्य कर लौट सकेंगे इससे पर्यटन और व्यापार भी बढ़ेगा

सांसद चौधरी ने कहा- इस नई ट्रेन से पाली मारवाड़ एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हमारे पर्यटन और व्यापार क्षेत्र में वृद्धि होगी। यह निर्णय क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 

ट्रेन गुजरात के भुज से सुबह 11:15 बजे रवाना होगी। जो भीलड़ी जालोर लूणी होते हुए पाली रात करीब 10 बजकर 48 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से जयपुर रेवाड़ी होते हुए दिल्ली सुबह करीब 11.45 बजे पहुंचाएंगी।