तजुर्बे और तालीम को सलाम : ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने नवाज़ा शहर के बुज़ुर्ग शिक्षक को
तजुर्बे और तालीम को सलाम : ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने नवाज़ा शहर के बुज़ुर्ग शिक्षक को
" रौशनी बाँटता है वो ताउम्र अँधेरों में "
" शिक्षक की मेहनत का कोई मोल नहीं होता "
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

खंडवा। शहर के बुजुर्गों का उनके घर पहुँच उनका स्वागत, सम्मान किये जाने का ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी का सिलसिला लगातार जारी है, इस कड़ी में पिछले दिनों सोसायटी सदस्यों ने खंडवा के 81 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक सैय्यद ताहिर अली के घर पहुँच उनसे मुलाक़ात कर उनका सम्मान किया, ग्राम बोरगांव की शासकीय हॉयर सेकंडरी स्कूल से रिटायर्ड सैय्यद ताहिर अली साहब ने अपनी पूरी ज़िन्दगी शिक्षा के लिए समर्पित कर दी, न केवल अपने परिवार के सदस्यों को शिक्षा से जोड़े रखा बल्कि उनसे शिक्षा हासिल कर स्टूडेंट्स अपनी मंज़िल को हासिल की, आज सुखमय जीवन व्यतीत कर रहै हैं, उनके सम्मान के वक़्त उनके तीनों बेटे और पोते मौजूद रहै, बड़े बेटे सैय्यद शाहिद अली शहर के प्रतिष्ठित ग्लोबल कम्प्यूटर के डायरेक्टर हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहै हैं |