युवा नेता इरशाद सिलावट प्रदेश कार्डिनेटर नियुक्त

युवा नेता इरशाद सिलावट प्रदेश कार्डिनेटर नियुक्त

युवा नेता इरशाद सिलावट प्रदेश कार्डिनेटर नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मेहंदी नगरी सोजत के युवा नेता इरशाद सिलावट को प्रदेश कार्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। नियुक्ति के बाद इरशाद सिलावट ने प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। आपको बता दें कि इरशाद सिलावट वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ खताई के सुपुत्र है इनका परिवार हमेशा ही कांग्रेस समर्पित रहा है। इस अवसर पर कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल गनी ताजक, पूर्व चेयरमैन मोहनलाल टांक, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, मदन पवार, भीखाराम सिरवी, पार्षद जमीलुर्रहमान कादरी, गजेंद्र सोनी, पार्षद संतोष पिल्लाई, पार्षद सुनीता सोनी, बाबु खां मेहर, फकीर मोहम्मद पठान, मोहम्मद आलीम टांक, उद्योगपति राजेश सांखला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पालरिया, मनीष पालरिया, नरपत सिंह दहिया, नाजिम सिलावट, पार्षद नरेश बबलू, गयूर कुरैशी, पप्सा सिलावट, एडवोकेट अमीर खान सिलावट, इरफान अहमद शेख, असलम खरादी, निहाल सिंह दहिया, मास्टर खालिद सिद्दीकी हुसैन शेख, असलम मेहर, हन्नान सिलावट, युवा नेता जावेद टाक, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम सिलावट, दिनेश सोलंकी, मोहनलाल सोलंकी आदि अनेक कांग्रेस जन और गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।