वजाराम के शव का हुआ पोस्टमार्टम     

वजाराम के शव का हुआ पोस्टमार्टम                                       पाली में हाईवे पर 24 मार्च को मिले प्रोपर्टी डीलर वजाराम (48) के शव के पोस्टमॉर्टम पर चौबीस घंटे बाद सहमति बनी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया था जिस पर आज बुधवार को सहमति बन गई।

पाली शहर के मंडिया रोड बाबा रामदेव कॉलोनी निवासी वजाराम पुत्र सवाराम 23 मार्च की शाम करीब 5 बजे घर से बाइक लेकर जनरल स्टोर का सामान लेने गए थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने कोतवाली थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी।

24 मार्च की सुबह उनकी बॉडी हाईवे पर रामासिया के पास क्षत-विक्षत हालत में मिली थी जबकि बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया था। ऐसे में 24 मार्च को बॉडी का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका।

25 मार्च बुधवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की समजाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम लिए राजी हुए। अधिकारियों की समक्ष तीन मांगें रखी गई इनमें मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम, सीओ स्तर के अधिकारी से मामले की जांच और मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की बात कही गईं ।